म्यूनिसिपल यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष जनक राज को गैर कानूनी ढंग से निरस्त करने खिलाफ नगर काउंसिल मानसा के कर्मियों की हड़ताल शुक्र्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मियों ने शहर में रोष मार्च करने के बाद बस स्टैंड चौक में नगर काउंसिल के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ठेकेदार का पुतला फूंका।
सफाई सेवक अजमेर चंद के सेवाकाल में वृद्धि की मांग समेत कई अन्य मांगों पर डीसी वरिंदर शर्मा को मांग पत्र सौंपा गया। डीसी ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द हल करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान एक्शन कमेटी नेता जतिंदर कुमार, सफाई सेवक यूनियन के जिला अध्यक्ष परवीन कुमार, नेता मुकेश कुमार, पंजाब म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन जिलाध्यक्ष अंग्रेज पाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।