लुधियाना में मेन रोड पर बने गड्ढों के विरोध में प्रर्दशन करते युवा एनजीओ के कुमार गौरव।
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। सिविल सिटी एरिया में सड़कों की दयनीय हालत को देखते हुए शनिवार को समाजसेवी सच्चा यादव ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वे सिर से लेकर पैर तक पट्टियां बांधकर सड़क पर लेट गए और निगम से जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की।
उन्होंने बताया रोड की हालत इतनी खस्ता है कि यहां वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी भारी पड़ गया है। सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। सड़क की दयनीय हालत के चलते यहां के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, यहां से गुजरने वाले लोग भी परेशान होते हैं। गड्ढों के चलते आए दिन यहां पर कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है।