फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में 1.70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

Wed, 14 Oct 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 1,70,972 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। किसानों को इसके बदले 401.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। कुल 1,77,378 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 1,08,293 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बुधवार को बताया कि किसानों को समय पर भुगतान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर मंडियों में लाएं। जैन ने स्पष्ट किया कि धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित सीमा से अधिक नमी होने पर खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कटाई के बाद नमी की जांच करने और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें