फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ड्रोन से आई हेरोइन की हवाला पेमेंट की जांच तेज

Thu, 08 Oct 2026 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल गर्ग की संपत्तियों, करोड़ों की बैंक लिमिट और विदेशी लेन-देन पर एजेंसियों की नजर
विज्ञापन

250 किलो से अधिक कथित हेरोइन की पेमेंट का मनी ट्रेल खंगाल रही जांच एजेंसियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचाई जा रही कथित हेरोइन की हवाला पेमेंट के मामले में गिरफ्तार जगरांव के फीड कारोबारी कपिल गर्ग पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच अब हवाला लेन-देन से आगे बढ़कर उसकी संपत्तियों, करोड़ों रुपये की बैंक लिमिट, विदेशी वित्तीय लेन-देन और परिवार से जुड़ी कथित बेनामी संपत्तियों तक पहुंच गई है। एजेंसियां 250 किलोग्राम से अधिक कथित हेरोइन की पेमेंट का मनी ट्रेल खंगाल रही हैं।

तीन करोड़ के प्लॉट समेत कई संपत्तियां जांच के दायरे में
सूत्रों के मुताबिक कच्चा मलक रोड स्थित कपूर कॉलोनी में करीब 1000 गज के प्लॉट की खरीद भी जांच के दायरे में है। करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के इस प्लॉट को 500-500 गज के दो टुकड़ों को मिलाकर तैयार किया गया था। एजेंसियां इसकी रजिस्ट्री, बाजार कीमत, स्टांप ड्यूटी और भुगतान के स्रोतों की जांच कर रही हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सिंधवा बेट रोड पर गांव सवद्दी के पास साढ़े पांच से छह एकड़ जमीन, आदर्श कॉलोनी के दो-तीन प्लॉट, शेरपुरा रोड पर नौ कनाल जमीन, शास्त्री नगर की कोठी और पुरानी दाना मंडी चौक की दुकान के लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


फीड फैक्टरी की करोड़ों की बैंक लिमिट पर नजर
जांच एजेंसियां कपिल गर्ग की फीड फैक्टरी के नाम पर ली गई करोड़ों रुपये की बैंक लिमिट की भी जांच कर रही हैं। बैंक खातों, लेजर और खरीद-बिक्री रिकॉर्ड से यह पता लगाया जा रहा है कि बैंक से मिली रकम का कितना हिस्सा कारोबार में इस्तेमाल हुआ और कितना कथित हवाला नेटवर्क में गया। सूत्रों के अनुसार कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और अमेरिका से करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

डेढ़ महीने पहले खुफिया रिपोर्ट भेजने का दावा
सूत्रों का दावा है कि करीब डेढ़ महीने पहले खुफिया विभाग ने पंजाब सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें जगरांव के कथित वित्तीय नेटवर्क और चार प्रमुख कारोबारियों की गतिविधियों का जिक्र था। इनमें एक कारोबारी का फोन सर्विलांस पर होने का भी दावा किया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद कई कारोबारी भूमिगत होने की चर्चा
कपिल गर्ग की गिरफ्तारी के बाद शहर के कारोबारी हलकों में हलचल है। चर्चा है कि जांच के डर से कई संदिग्ध कारोबारी मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं। फिलहाल एजेंसियां बैंकिंग दस्तावेज, संपत्तियों के लेन-देन और कथित हवाला नेटवर्क के बीच कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
विज्ञापन


कोट
मैं पिछले दो दिन से छुट्टी पर था, इसलिए मुझे मामले की पहले जानकारी नहीं थी। इतने छोटे शहर में इतना बड़ा नेटवर्क सामने आना हैरान करने वाला है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
- जसविंदर सिंह ढींडसा, डीएसपी सिटी, जगरांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें