फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस वालों ने ऑटो चालकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनेवाल मेन चौक में वीरवार की दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब मामूली बात को लेकर प्राइवेट बस वालों ने ऑटो चालकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पहले तो दोनों तरफ से लात घूंसे चले और बाद में बस चालक अपनी बसों से लाठियां निकालकर लाए और हमला किया। मामला बिगड़ता देख बस में सवार सवारियां भी नीचे उतर आईं ताकि कोई अनहोनी न हो। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख बस चालक खिसक गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साहनेवाल मेन चौक पर वीरवार की दोपहर को ऑटो चालक खड़े थे। इसी दौरान पीछे से प्राइवेट कंपनी की बसें आ गईं। बस वालों ने हॉर्न देकर रास्ता खाली करने को कहा तो कहासुनी हो गई। पहले तो मामूली कहासुनी और लोग बीच बचाव करते रहे, लेकिन धीरे धीरे बात बढ़ गई और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। पीछे से और बस चालक आ गए और उधर से ऑटो चालक इकट्ठे हो गए। दोनों आमने-सामने हुए तो बस चालकों ने हथियार निकाल लिए। इसके बाद सवारियां भी नीचे उतर गईं। बस वालों ने ऑटो चालकों पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तो बस चालक चले गए। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आ गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें