फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरका दूध के प्रति पाउच पर एक रुपये की बढ़ोतरी 

Sun, 31 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
पंजाब सरकार की सहकारी संस्था मिल्कफेड के प्रमुख ब्रांड वेरका ने अपने सभी प्रकार के दूध के प्रति पाउच के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दामों में बढ़ोतरी दो अगस्त, 2016 से लागू होगी। दूध के दाम में बढ़ोतरी मुख्य तौर पर दूध की खरीद का दाम बढ़ने के कारण की गई है, जो एक अगस्त से बढ़ गया है। डेयरी फार्मर्स को लागत मूल्यों में बढ़त के कारण दूध की खरीद के मूल्यों में बढ़त की गई है। दूध के मूल्यों में पिछली बढ़ोतरी 2010 में की गई थी।

ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करने के लिए वेरका हमेशा ही सीधे डेयरी फार्मर्स से दूध की खरीद करता है। बीते सालों में सभी मानकों पर लागत मूल्यों में बढ़त आ गई है और ऐसे में दूध उत्पादन की पूरी प्रक्रिया में होने वाला खर्च बढ़ गया है। ऐसे में फार्मर को भी दूध अधिक मूल्यों पर बेचना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मिल्कफैड के प्रबंध निर्देशक मंजीत बराड़ ने कहा कि दूध के दाम बढ़ाने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि दूध की खरीद लागत कई गुणा बढ़ गई है। ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के लिए दामों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है। प्रस्तावित दाम बढ़ोतरी के बाद अब वेरका दूध 24 रुपये, स्टैंडर्ड दूध 22 रुपये, टोन्ड दूध 20 रुपये और डबल टोन्ड दूध 18 रुपये प्रति पाउच की दर पर उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें