फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना
विज्ञापन


होशियारपुर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आम चुनाव-2025 के लिए मतदान की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिप्टी कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि गिनती कार्य जिले के सभी दस ब्लॉकों में निर्धारित स्थलों पर की जाएगी, और इस बार पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
मतगणना 17 दिसंबर, 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। गढ़शंकर ब्लॉक की गिनती बीएएस खालसा कॉलेज गढ़शंकर, माहिलपुर ब्लॉक की एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर, होशियारपुर-1 की एमएसडीसी आई.टी.आई कैंपस होशियारपुर और होशियारपुर-2 की पंडित जगतराम पॉलिटेक्निक कॉलेज होशियारपुर में होगी। इसके अलावा, भूंगा ब्लॉक की मतगणना गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन डल्लेवाल, टांडा ब्लॉक की ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल कॉलेज टांडा, दसूहा ब्लॉक की स्कूल ऑफ एमीनेंस दसूहा, मुकेरियां ब्लॉक की एसपीएन कॉलेज मुकेरियां, हाजीपुर ब्लॉक की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) हाजीपुर, और तलवाड़ा ब्लॉक की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) तलवाड़ा में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आशिका जैन ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यों के प्रति पूरी तत्परता और निष्पक्षता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न होगी और परिणाम समय पर घोषित किए जाएंगे। इस बार जिला परिषद के लिए कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पंचायत समितियों के लिए 582 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि पंचायत समितियों के 17 सदस्य बिना मुकाबले या सर्वसम्मति से निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें