फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में प्रणब दा ने बच्चों से जाना लक्ष्य

Wed, 28 Nov 2012 05:40 PM IST
लुधियाना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिन से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का इंतजार कर रहे सतपाल मित्तल स्कूल के बच्चों के मन में उनसे सवाल न पूछ पाने का तो मलाल रहा, लेकिन उनको करीब से मिल कर बच्चे काफी खुश हुए। हालांकि यह मौका स्कूल के सभी बच्चों को नहीं मिल पाया। स्कूल द्वारा चुने गए सात बच्चे ही राष्ट्रपति से मुलाकात कर पाए।
विज्ञापन


सात विद्यार्थियों के ग्रुप ने राष्ट्रपति के साथ इंटरेक्शन सेशन के लिए 14 सवाल तैयार कर रखे थे, लेकिन बच्चों के पास आए राष्ट्रपति ने उनके नाम और जीवन का लक्ष्य पूछा। बच्चों ने बताया कि वह दंत चिकित्सक, वकील और डॉक्टर बनना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने जाते-जाते बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी।

चंद मिनटों की बातचीत के बाद प्रणब दा वहां से निकल गए। चुने गए सात बच्चों में दसवीं की वाणी सग्गड़, गुरमेहर कौर, 12वीं के संयम, लोगान, 10वीं के सुमेर, 12वीं के अनहद और जससिमरन सोमवार से सवाल तैयार करने में जुटे थे। एक अच्छे नेता की क्या क्वालिटी होनी चाहिए। देश और युवाओं से क्या उम्मीद होनी चाहिए। देश की आर्थिकता और आतंकवाद को लेकर वह क्या सोचते हैं। देश के ऐतिहासिक स्थानों से क्या सीख लेनी चाहिए सहित कई सवाल वे राष्ट्रपति से पूछना चाहते थे।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि स्कूल की तरफ से सोमवार को उनको बताया गया कि उनको राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा और इसके लिए उन्हें सवाल तैयार करने हैं। जैसे जैसे समय पास आ रहा था वह काफी उत्साहित हो रहे थे। जब समय आया तो वह सवाल तो नहीं पूछ पाए, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति से मिल कर बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें