फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ से भरी कचहरी से संभावित प्रत्याशी अगवा

विज्ञापन
सुनाम में पत्रकारों को जानकारी देते विधायक अमन अरोड़ा व पवन बाबा। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सुनाम नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 14 से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कचहरी परिसर पहुंचे पवन बाबा को कुछ अज्ञात लोग गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। पूरे घटनाक्रम को बेहद नाटकीय ढंग से अंजाम दिया गया। नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने के बाद अपहरणकर्ताओं ने पवन बाबा को छोड़ दिया। पवन ने थाना सिटी पुलिस को घटना की शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि जब इस घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक अमन अरोड़ा समेत मीडिया कर्मियों के अलावा सैकड़ों लोग वहां उपस्थित थे। विधायक अरोड़ा ने तुरंत ही एसएसपी व डीएसपी को मामले की जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में विधायक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के लोग सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। कचहरी परिसर से संभावित प्रत्याशी को इस प्रकार अगवा करना बेहद गंभीर मामला है।
सत्तापक्ष ऐसा करके लोगों का समर्थन हासिल नहीं कर सकेंगे। बल्कि लोग इस गुंडागर्दी का उत्तर जरूर देंगे। शहीद ऊधम सिंह की पवित्र जन्मभूमि पर ऐसी गुंडागर्दी को लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपहरणकर्ताओं से मुक्त होने के बाद लौटे पवन बाबा ने कहा कि तीन बजे के बाद उसे छोड़ दिया गया है। पवन बाबा ने एसडीएम मनजीत कौर के समक्ष पेश होकर पूरी घटना से अवगत करवाया। एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें