लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को ऐनक का पैकेट देते यूथ कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
युवा अकाली दल की तरफ से शनिवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के कार्यालय का घेराव किया गया। उनको पंजाब सरकार की तरफ से करवाए विकास का आइना दिखाने के लिए ऐनकें और झांझर दी गईं।
शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के मालवा जोन की ओर से सुबह पीएयू से मिनी सचिवालय तक रोष मार्च किया गया। मिनी सचिवालय में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के दफ्तर के नजदीक काफी पुलिस तैनात रही। पुलिस ने कुछ लोगों को ही आगे जाने की इजाजत दी।
मालवा जोन के प्रधान तरसेम सिंह भिंडर ने कहा कि पंजाब में जबरदस्त विकास हुआ है, लेकिन कांग्रेसियों को यह नजर नहीं आ रहा है। भिंडर ने कहा कि सांसद को पंजाब के विकास से संबंधित पंफ्लेट, ऐनक और झांझर का पैकेट दिया गया।
युवा अकाली दल लुधियाना शहरी-1 के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बब्बल ने कहा कि सांसद बिट्ट्ू ने जनता के बीच कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा और कम होते जनाधार से बौखलाकर सरकार की तरफ से करवाए चहुमुखी विकास को नजरअंदाज किया है। इससे पहले गुरप्रीत सिंह बब्बल ने युवा अकाली कार्यकर्ताओं सहित वाहेगुरु के सामने प्रार्थना कर बिट्टू को सद्धबुद्धि देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर गगनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह शंटी, जसमीत सिंह मक्कड़, परमिंदर सिंह, चन्नदीप सिंह और राजवीर सिंह उपस्थित थे।