फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख लूट मामले में पुलिस टीम फिर पहुंची अमृतसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। हनुमान चौक स्थित एक होटल में पुलिस की वर्दी पहनकर 42 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अमृतसर पुलिस के सस्पेंड एएसआई गुरलाल सिंह ने वारदात को अंजाम देने के लिए जैन एवं स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम मंगलवार को बठिंडा से अमृतसर पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार को पटियाला निवासी गुरप्रीत सिंह और लुधियाना निवासी लक्की 42 लाख रुपये की नकदी लेकर हनुमान चौक स्थित होटल में रुके थे। शनिवार को सुबह दो लोग पुलिस और दो सिविल ड्रेस में होटल के अंदर आए। दोनों युवकों के कमरों में घुसकर उनसे 42 लाख रुपये लूटने के बाद गुरप्रीत एवं लक्की को साथ ले गए थे। आरोपियों ने उन्हें मलोट रोड पर छोड़ दिया था।
सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी कि अमृतसर पुलिस के एएसआई गुरलाल सिंह ने अमृतसर के ही ट्रेवल एजेंट के साथ मिलकर वारदात की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चारों आरोपियों ने जैन एवं स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि आरोपी उक्त दोनों कारों पर आए थे। पुलिस ने उक्त दोनों कारों को ट्रेस किया तो पता चला कि जैन कार सस्पेंड एएसआई गुरलाल के पास है, जिसने कार खरीदने के लिए बाद अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाई थी। दूसरी कार आरोपी एएसआई के साथी की निकली।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम मंगलवार को बठिंडा से अमृतसर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगे। एसएसपी जे इलेनचेझियन का कहना था कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें