फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री का दफ्तर घेरने गए भाजपाइयों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
बठिंडा में वित्त मंत्री का कार्यालय घेरने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों को बैरिकेड लगाकर र? - फोटो : BATHINDA
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। खेल स्टेडियम के समीप ही भाजपा युवा मोर्चा के वर्करों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रधान संदीप अग्रवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले पवित्र गुटका साहिब को माथे से लगाकर सौगंध खाई थी कि कांग्रेस सरकार बनने पर चार सप्ताह में नशे को खत्म कर दिया जाएगा। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने नशे को बढ़ावा दिया व नकली और नाजायज शराब के कारोबार में कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने इजाफा करवाया, जिसके चलते प्रदेश में एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें