युवक ने उठाई थी, सभी जत्थेबंदियों ने दिया सहयोग, जल्द नशा बंद करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। मानसा शहर में दुवा की दुकानों पर बिक रही मेडिकल नशे की दवाओं को बंद करवाने के लिए सोमवार को मानसा की समूह जत्थेबंदियों ने थाना सिटी का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत मेडिकल स्टोर वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पिछले दिनों मानसा शहर के एक नौजवान ने मेडिकल स्टोर पर बिक रही नशे की दवाओं को बंद करवाने के मीटिंग कर आवाज उठाई थी, जिसके बाद विभिन्न जत्थेबंदियों ने नौजवान का साथ देने के लिए प्रशासन को मांग पत्र भी दिया था कि वह तुरंत मेडिकल स्टोर वालों पर कार्रवाई करें। लेकिन कार्रवाई न होने कारण सामूहिक जत्थेबंदियों ने मानसा के सिटी थाने का घेराव कर जिला प्रशासन को जल्द नशे की बिक्री बंद करने की चेतावनी दी। नौजवान परविंदर सिंह उर्फ झोटा ने कहा कि मानसा में मेडिकल स्टोरों पर सरेआम नशे की दवाएं बेची जा रही हैं, इसके खिलाफ आवाज उठाई। इसके तहत ही थाने का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
इस मौके संघर्ष कर रहे लखनपाल सिंह व रघबीर सिंह राणा ने कहा कि सरेआम पंजाब में नशे के साथ नौजवानों की मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार नशा बंद करने में असफल दिख रही है। मानसा में मेडिकल स्टोर पर बिक रही नशे की दवाओं को बंद करवाने के लिए सांकेतिक धरना दिया है। आने वाले दिनों में डीसी दफ्तर के बाहर लोगों को एकजुट कर नशे के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी।
चित्र 08 मानसा 01 मानसा के थाना सिटी-1 के बाहरधरने पर बैठे स्थानीय लोग।