मानसा। सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में कालियांवाली से गिरफ्तार किए गए परबजीत सिंह पब्बी का पुलिस ने दो दिन का अन्य पुलिस रिमांड हासिल किया है, जिससे और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है लेकिन अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। थाना सिटी-1 मानसा के मुखी अंग्रेज सिंह ने बताया कि पहले से ही रिमांड पर चल रहे सिरसा वासी परबजीत सिंह पब्बी का वीरवार को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
इसके अलावा पुलिस मानसा टीमें बनाकर अन्य जगह रवाना की हुई हैं। पूरे मामले को लेकर मानसा पुलिस ने अभी तक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल से संबधित किसी व्यक्ति को पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है। एसएसपी मानसा गौरव तूरा बताते हैं कि पुलिस टीमें इस मामले की काम कर रही हैं और जल्द ही इसमें खुलासा किया जाएगा।