फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों से रिश्वत लेने का आरोपी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग तस्करी के आरोपियों से लाखों रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि न्यू टेक कंपनी दिल्ली के गिरफ्तार नशा तस्करों पिता-पुत्र से रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के बाद सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसने आरोपियों से दो किस्तों में 10-10 लाख रुपये की रिश्वत ली। कबड्डी खिलाड़ी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती हुआ था। वह कई महीने बठिंडा में एसटीएफ विभाग में भी तैनात रहा है। कबड्डी वर्ल्ड कप के दौरान जालंधर स्पोर्ट्स विंग को हाईवे ट्रैफिक बठिंडा में भी उसने ड्यूटी निभाई है। स्थानीय अदालत में पेश कर उसे 21 अक्तूबर तक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें