फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ऑपरेशन ईगल 4 के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान

Fri, 21 Jun 2024 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : एसएसपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। शुक्रवार को जिला पुलिस ने ऑपरेशन ईगल 4 के तहत पूरे जिले में नशे के खिलाफ एक सर्च अभियान चलाया। इस सर्च अभियान में विभिन्न एरिया में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन

एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पूरे जिले में विभिन्न एरिया में पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इसके तहत हर आने-जाने वाले वाहन की गहराई के साथ चेकिंग की गई। इसके अलावा ऑपरेशन ईगल 4 के तहत जिले के विभिन्न एरिया में पुलिस ने नशा तस्करों एवं संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर चेकिंग करते हुए 72 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सर्च अभियान के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार करके चार केस दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों से 13.25 ग्राम हेरोइन, 30 लीटर लाहन बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा 10 वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें