फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के दौरान खोल रखी थी दुकानें, पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप के कारण जिला प्रशासन की तरफ से कई पाबंदियां लागू हैं। सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोलने के आदेश हैं। पुलिस ने कर्फ्यू के बावजूद भी दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। कर्फ्यू के दौरान दुकानें और अन्य व्यापारिक स्थल खोलकर बैठे 25 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उनके खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना दरेसी पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी रविंदर सिंह, थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने जमालपुर निवासी राजीव कालरा, ग्वाला मोहल्ला निवासी राजकुमार तथा अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने सलेम टाबरी निवासी अमान उल्ला, पखोवाल रोड की सचदेवा कालोनी निवासी राजीव कुमार, शाहपुर रोड निवासी नवनीत तलवार, थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक निवासी गुरकंवल सिंह, शिवाजी नगर निवासी दिलीप कुमार और सुभानी बिल्डिंग निवासी तरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।
थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने आर्य मोहल्ला निवासी रोशन लाल, किला मोहल्ला निवासी शेरा, थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने दीप नगर निवासी राजकुमार, थाना शिमला पुरी पुलिस ने गिल रोड निवासी नंद लाल, न्यू जनता नगर निवासी अश्विनी कुमार, थाना हैबोवाल पुलिस ने जस्सियां रोड की मनी कालोनी निवासी मोहम्मद शहजाद, थाना पीएयू पुलिस ने रिशी नगर निवासी विक्रम बवेजा, थाना सराभा नगर पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी कुमार आटो के मालिक तथा धवन सेनेटरी एंड हार्डवेयर के मालिक पर केस दर्ज किया। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने जवाहर नगर कैंप स्थित जीएस ट्रेडिंग कंपनी के मालिक, थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने नानो कोची एक्सप्रेस एमएच न्यू मुनार स्टोर के मालिक, न्यू कुंदन पुरी निवासी माटिन, थाना माडल टाउन पुलिस ने इश्मीत चौक स्थित शक्ति मोबाइल शाप के मालिक, दुगरी कट पर कार एसी दुकान के अज्ञात मालिक तथा इश्मीत चौक स्थित न्यू बसंत के मालिक पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें