फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पुलिस मुलाजिम को डंडों से पीटा, पीड़ित ने हवाई फायर कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मोती नगर इलाके में ए टू जेड कंपनी की पार्किंग में खड़े युवकों ने पूछताछ करने पर पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मुलाजिमों को डंडे और रॉड से पीटा। साथ ही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मुलाजिमों ने हवाई फायर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाई रणधीर सिंह नगर स्थित पुलिस कालोनी निवासी एएसआई अश्वनी कुमार की शिकायत पर डॉ. आंबेडकर कालोनी निवासी गोरा, दीपा, रोहित, सुभानी बिल्डिंग निवासी भैवो, प्रतोस, बब्बू, नितिन और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि उनकी पीसीआर मोटरसाइकिल पर ड्यूटी है। वे मोती नगर इलाके में तैनात रहते हैं। बुधवार शाम को ए टू जेड पार्किंग में कुछ युवक खड़े बातें कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कहासुनी शुरू कर दी। आरोपियों ने डंडों से मुलाजिम को पीटा। आरोपियों ने सरकारी बाइक को भी तोड़ दिया। जब आरोपी न हटे तो पुलिस मुलाजिम ने सरकारी पिस्तौल से हवा में गोली चला दी। गोली चलते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें