फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ परिवारों को सोलर चरखे भी बांटेंगे पीएम 

Fri, 14 Oct 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के पीएयू मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह की तैयारियां करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) मंत्रालय के राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में 18 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुधियाना आ रहे हैं। इस दौरान वे देश भर के 232 उद्यमियों को राष्ट्रीय अवार्ड देंगे। इसके अलावा मोदी सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के मकसद से पांच सौ परिवारों को सोलर चरखे भी भेंट करेेंगे। 
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का परिसर तैयार हो रहा है। समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक की और पूरी रणनीति तैयार की। उन्होंने समारोह स्थल का भी जायजा लिया।

जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा और श्वेत मलिक ने कहा कि इस दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति के उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीम शुरू की जाएगी। बेहतर क्वालिटी को प्रोत्साहित करने के लिए जीरो डिफेक्ट प्रोग्राम लांच किया जाएगा। 
विज्ञापन


समारोह की अधिकारिक एजेंसी ने भी कार्यक्रम को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना शुरू कर दिया है। पीएयू प्रबंधन ने अर्से से टूटी सड़कों का निर्माण भी शुरू करवा दिया है। जानकारी के अनुसार अगले 1-2 दिन में नियमित तौर पर पीएयू में सैर करने आने वाले लोगों पर भी समारोह तक रोक रहेगी। आयोजन स्थल के पास होने वाली स्पोर्ट्स एक्टिीविटी में हिस्सा लेने वाले लोगों को भी रोका जाएगा। 

नेशनल एमएसएमई अवार्ड समारोह में देश भर से सांसद और विधायकों को बुलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आमंत्रित लोगों के अलावा पंजाब के बाहरी राज्यों से करीब एक हजार लोग इन दो दिनों में लुधियाना में होंगे। इससे होटल भी हाउसफुल होने शुरू हो गए हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महासचिव अमरवीर सिंह ने कहा कि 17 से 18 अक्तूबर के लिए अच्छी बुकिंग हो रही है। लगभग सभी होटलों में कमरे हाउसफुल हो रहे हैं। 


मोदी का लुधियाना दौरा : एयरफोर्स अधिकारियों ने किया समारोह स्थल का दौरा
एमएसएमई के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए पीएयू में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। समारोह में भव्य मंच तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में उतरने की संभावना है।

उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए हलवारा से एयरफोर्स की टीम भी शुक्रवार को समारोह स्थल का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। एयरफोर्स अधिकारियों ने उस जगह का दौरा भी किया जहां पीएम का हेलीकॉप्टर उतरना है।

पुरस्कार समारोह के लिए पीएयू में तैयारियां जोरों पर हैं। पीएयू की सारी सड़कों की मरम्मत करवा दी गई है। आस-पास के पेड़ पौधो को भी कांटा-छांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एनएसजी की टीम के देर रात दिल्ली से पीएयू पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें