फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halwara: गुरुद्वारे की दीवार के साथ सुअरों का बाड़ा, मामले ने पकड़ा तूल, कमेटी ने एसडीएम को दी शिकायत

Mon, 24 Nov 2025 03:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के हलवारा में गुरुद्वारा से सटे घर में सुअरों का बाड़ा है। इस पर विवाद गहरा गया है। लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग पर स्थित हलवारा मुख्य चौक पर स्थित गुरुद्वारा साहिब की दीवार के साथ घर में बने सुअरों के बाड़े को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
सुअरों के बाड़े को लेकर शिकायत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हलवारा में गुरुद्वारा से सटे घर में सुअरों का बाड़ा है। इस पर विवाद गहरा गया है। लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग पर स्थित हलवारा मुख्य चौक पर स्थित गुरुद्वारा साहिब की दीवार के साथ घर में बने सुअरों के बाड़े को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरप्रीत सिंह राजू, भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान अमरीक सिंह हलवारा और स्थानीय किसान नेता जतिंदर सिंह ज्योति हलवारा स्थानीय लोगों के साथ मामले को लेकर एसडीएम रायकोट उपिंदरजीत कौर बराड़ को शिकायत दी है। उन्होंने सुअरों को तुरंत हटाने की मांग की है। 

विज्ञापन


कानून और धार्मिक भावनाओं का वास्ता देकर सुअर पालक चंदरपाल और सोमपाल (दोनों भाई) और उनके चचेरे भाई राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हालांकि गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह ने खुद को मामले से अलग कर लिया है जिसके चलते उनके खिलाफ भी गांव वासियों का रोष बढ़ गया है। 

सुअर पालक चंदरपाल का कहना है कि उनके पास और कहीं जमीन नहीं है। इस वजह से मजबूरी में उन्होंने गुरुद्वारा साहिब अपने घर पर सुअरों का बाड़ा बनाया है। हालांकि यह गैर कानूनी है, लेकिन उसने गांव के छप्पड़ और शामलाट की जमीन पर अवैध कब्जा कर बाड़ा बनाया है। चंदरपाल ने बताया कि 70 साल से सुअर पालना उनका पुश्तैनी धंधा है। पिछले दिनों वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में जांच टीम ने मौका देख उन्हें सुअर हटाने का आदेश दिया था, लेकिन उनके पास कहीं जमीन नहीं है, जहां वो अपने सुअर रख सके। 
विज्ञापन


उधर लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरप्रीत सिंह राजू किसान नेता अमरीक सिंह हलवारा और जतिंदर सिंह ज्योति हलवारा ने आरोप लगाया कि गांव के मुख्य गुरुद्वारा साहिब आने वाली संगत और राहगीरों को सूअरों की बदबू से परेशानी हो रही है। धार्मिक स्थान की पवित्रता को खंडित करने के साथ वातावर्ण को प्रदूषित किया जा रहा है। गुरुघर का लंगर हाल भी सुअरों को बाड़े के पास होने के कारण लंगर छकने वाली संगत बदबू से बीमार पड़ने लगी है। कई बार कहने के बाद भी चंदरपाल सुअर हटाने को राजी नहीं हो रहा, जिसके चलते गांव में विवाद गहराता जा रहा है।

क्या कहते हैं एसडीएम रायकोट 
एसडीएम रायकोट उपिंदरजीत कौर बराड़ ने कहा कि उन्हें मामले की शिकायत मिली है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अफसर राजवीर सिंह की अगुवाई में जांच टीम को भेजा गया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी है। इस रिपोर्ट को पशुपालन विभाग के निदेशक को भेज कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें