फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बीमारी से परेशान फार्मासिस्ट ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ग्यासपुरा के न्यू राम नगर इलाके में रहने वाले दीपक कुमार (26) ने सोमवार की दोपहर को अपने घर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका पांच साल का भांजा उसे बुलाने के लिए गया। उसने अपने नाना नगिंदर भारती को बताया। थाना डाबा की पुलिस ने जांच के बाद परिवार वालों के बयान दर्ज किए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर मेहमा सिंह ने बताया कि दीपक मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला बलिया का रहने वाला था। वह शेरपुर चौक के पास स्थित अस्पताल में फार्मासिस्ट की नौकरी करता था। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। पत्नी शादी के पहले से दिमागी तौर पर बीमार रहती है। उसने पत्नी का इलाज भी कराया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। वह अपनी शादी को धोखा मानता था। जिस कारण पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। वह परिवार वालों से इस बारे में बात भी करता था, लेकिन हर बार कोई न कोई बात कह उसे टाल दिया जाता था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटा। खाना खाने के बाद परिवार वालों के पास कुछ समय बैठ कर बातें की। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और उसने फंदा लगा लिया। जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने सोचा कि वह थक गया है और सो गया होगा। कुछ समय बाद दीपक का पांच साल का भांजा कमरे में गया तो शव लटकता देख उसने शोर मचाया और परिवार वाले इकट्ठा हुए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें