अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू नौजवानों को केवल उनके धर्म के कारण मारा जा रहा है और उनके घर जलाए जा रहे हैं। प्रो. चावला ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम युवक सरकार की शह पर हिंदू विरोधी माहौल बना रहे हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे एक हिंदू युवक, दीपू दास, को फैक्ट्री से खींचकर पीट-पीटकर मार दिया गया और फिर उसे वृक्ष से लटका कर जलाया गया। प्रो. चावला ने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए और पूरे भारत में एक सशक्त आंदोलन चलाए, ताकि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों का विरोध किया जा सके। संवाद