फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने ईवीएम से कई नेताओं का अहंकार तोड़ा: मान

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा- पौने चार साल से सीएम हूं, दामन पर एक रुपये की रिश्वत का इल्जाम नहीं
विज्ञापन

-
सुनाम। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गृह जिले के लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के कई विकास परियोजनाओं का आगाज किया। इस दौरान 101 बेटियों की सामूहिक शादी में शामिल हुए और संबोधन किया।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम से कई अहंकारी नेताओं का अहंकार तोड़ा। यह जनता की ताकत और लोकतंत्र की असली जीत है। वे दिल से पंजाब के साथ खड़े हैं। पंजाब ने एक साधारण व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा दिया है। इसका कर्ज तो कई जन्म तक नहीं उतार सकते हैं लेकिन पंजाब के भले के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। पंजाब ने हर चुनौती को पार किया है। बाढ़ से आई तबाही से दिलेरी से निपटेंगे। पुनर्वास का काम शुरू हो गया है और पंजाब मजबूती से खड़ा होगा। पंजाब की जमीन, मौसम सबसे बेहतर है और यहां के लोग मेहनती व शहादत देने वाले हैं। यही जज्बा पंजाब को फिर से खड़ा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने चार साल से सीएम हूं, दामन पर एक रुपये की रिश्वत का इल्जाम नहीं
मान ने चुनौती देते हुए कहा कि करीब पौने चार साल से मुख्यमंत्री हैं और उनके दामन पर एक रुपये की रिश्वत का इल्जाम नहीं है। रिश्वत का एक रुपया भी खाना उनके लिए जहर है। लोकसेवा से पूरी तरह से संतुष्ट हूं। विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष करते सीएम ने कहा कि ऐसे नेता तो सुबह होते ही उन्हें गालियां निकालने के लग जाते हैं जबकि वह खुद पंजाब के भले में जुटे रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दो बातों से खासी तसल्ली व सुकून है। पहला, पंजाब के खेतों में 12 घंटे से ज्यादा बिजली की आपूर्ति और वह भी दिन में। दूसरा, विदेशी कंपनियां पंजाब में अपने यूनिट स्थापित कर रही हैं जिससे रोज़गार के रास्ते खुल रहे हैं। संतुष्टि इस बात से भी है कि सरकारी नौकरियों में रिश्वत या सिफारिश नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर नौकरी दी गई है। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल समेत दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें