फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएयू के गुलदाउदी शो में लैंडस्केपिंग विभाग ने जारी की नई किस्म ‘पंजाब शिआमली’

Tue, 08 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में वार्षिक गुलदाउदी शो मंगलवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय शो यूनिवर्सिटी के फ्लोरिकल, लैंडस्केपिंग विभाग और स्टेट आर्गनाइजेशन की ओर से लगाया गया। इस मौके पर विभाग की ओर से नई किस्म ‘पंजाब शिआमली’ को भी जारी किया गया। भाईवीर सिंह को समर्पित शो में तीन हजार से अधिक विभिन्न किस्मों के पौधे शामिल किए गए। शो का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों ने किया। उन्होंने कहा कि फूल हमेशा अपने चारों तरफ खुशबू फैलाते है और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का लैंडस्केपिंग विभाग गुलदाउदी की नई किस्मों और टेक्नालॉजी पैदा करने के कारण भारतीय खेतीबाड़ी खोज परिषद नई दिल्ली के सर्वोत्तम केंद्रों में से एक है।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग के मुख्य डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि गुलदाउदी में आकार के तौर पर किस्मों में काफी विभिन्नता पाई जाती है। विभाग की ओर से विभिन्न आकार, रंग और रूप की 17 किस्में जारी की जा चुकी हैं। इस मौके पर विभिन्न श्रेणियों के मुकाबले भी करवाए गए। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों, कालेजों और नर्सरियों ने हिस्सा लिया। गुलदाउदी शो के दौरान बड़ी गिनती में वैज्ञानिक, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें