रेवन्यू पटवार यूनियन ने मांगें नजरअंदाज करने के विरोध में उपायुक्त के कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। पटवारियों ने सरकार व जिला प्रशासन खिलाफ नारेबाजी कर मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की।
यूनिय प्रधान बाज सिंह, जिला महासचिव बलदेव सिंह जटाना, उपप्रधान बलविन्दर सिंह हाकमवाला ने कहा कि पटवारी, कानूनगो अपनी मांगें पूरी करने के लिए 3 दिसंबर से छुट्टी लेकर रोष धरने पर बैठे हैं। उनकी फरियाद सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं आया है। इससे उनमें रोष पनप रहा है। इस मौके पर बुढलाडा के अध्यक्ष सुखविंदर शर्मा, मानसा के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, सरदूलगढ़ के अध्यक्ष करमजीत सिंह, बिक्कर सिंह, रघवीर सिंह, अवतार सिंह, वेद प्रकाश, अशोक कुमार, गुरजीत सिंह ढिल्लों, धरमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, गुरचरन सिंह, जसवंत सिंह, भोला सिंह, मघ्घर सिंहजगदीश सिंह कुलरियां मौजूद थे।