फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: होशियारपुर में पासिंग आउट परेड, बीएसएफ में शामिल हुए 158 नवआरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बैच-273 के 158 नवआरक्षकों (ट्रेड्समैन) की पासिंग आउट परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़का कैंप शहीद सतपाल चौधरी परेड ग्राउंड में किया गया। ये नवआरक्षक अब औपचारिक रूप से देश सेवा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार बूरा, अतिरिक्त महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स), बल मुख्यालय, नई दिल्ली रहे। उनका स्वागत महानिरीक्षक चारू ध्वज अग्रवाल ने किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, सेवानिवृत्त बीएसएफ अधिकारी, स्थानीय गण्यमान्य व्यक्ति और पास आउट नवआरक्षकों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि को जनरल सैल्यूट के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि ने नवआरक्षकों के आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परेड न केवल प्रशिक्षण की पूर्णता का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र सेवा की नई शुरुआत का भी संकेत है। उन्होंने नवआरक्षकों से देशभक्ति, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण अधिकारियों चारू ध्वज अग्रवाल, बिरेन्दर कुमार और समस्त प्रशिक्षण स्टाफ के योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की और नवआरक्षकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें