संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो की सेंट्रल लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने पर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त यात्री नीचे गिरते ही पहियों की चपेट में आ गया। जीआरपी ने उक्त व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
जीआरपी के जांच अधिकारी भजन सिंह ने बताया कि यात्री को किसी ने चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराया या फिर वह पैर फिसलने के कारण नीचे गिरा, इस बारे में पता नहीं चल सका। जीआरपी ने जांच के बाद शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।