फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: जगरांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछला युवक, मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:49 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

लुधियाना के जगरांव में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगरांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान गांव गुडे निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। लुधियाना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का पिछला हिस्सा और कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार की टक्कर लगने से युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक कार में फंस गई थी। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें