लुधियाना। नगर निगम लुधियाना और एक्ट ह्यूमेन के सहयोग से सिटीनीड्स दान उत्सव का वितरण समारोह शनिवार को इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस दौरान जरूरतमंदों के लिए डेढ़ लाख से अधिक कपड़े और अन्य सामग्री वितरित की गई।
यह उत्सव 2 अक्तूबर को शुरू हुआ था जिसमें 80 से अधिक संग्रह केंद्रों पर सामान दान किया गया। इसमें 7500 खिलौने, 5000 जोड़ी जूते, 2000 बिस्तर, 2500 बर्तन और 1000 उपकरण थे। मेयर इंदरजीत कौर, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और सहायक कमिश्नर जसदेव सेखों समारोह में उपस्थित रहे। सहायक कमिश्नर जसदेव सेखों ने रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल विजन को बढ़ावा देने की बात कही। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने ऐसे प्रयासों को जरूरतमंदों की मदद और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। मार्शल एड फाउंडेशन के वालंटियर्स ने सामग्री छांटी और विभिन्न संस्थाओं को बांटी।