फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में ऑरेंज अलर्ट घोषित, सभी जवान-अफसर और फाइटर पायलट हाई अलर्ट पर

Tue, 11 Nov 2025 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

आजादी से पहले अंग्रेज साम्राज्य में दूसरे विश्व युद्ध के लिए हलवारा में रॉयल एयरफोर्स स्टेशन बनाया गया था जिसे बाद में बंद कर दिया गया। हलवारा की भाैगोलिक स्थिति और इसके सामरिक महत्व को देखते हुए आजादी के बाद भारत सरकार ने 16 मार्च 1950 में एयरफोर्स स्टेशन हलवारा को पुनर्विकसित किया। 
विज्ञापन
हलवारा एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देश के सबसे अहम वायु सेना स्थलों में से एक और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण एयरफोर्स स्टेशन हलवारा में ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दुनिया के श्रेष्ठ सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमके आई से लैस हलवारा वायु सेना केंद्र में सभी जवानों-अफसरों और फाइटर पायलट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

पहलगाम नरसंहार के बाद भारत सरकार द्वारा दुश्मन के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिये शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर जारी है जिसके चलते वायु सेना हमेशा हमले के लिये तैयार है लेकिन दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण समीक्षा करने के साथ सेना को ऑरेंज अलर्ट पर रख तैयार रहने के निर्देश सेना मुख्यालय से दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आजादी से पहले अंग्रेज साम्राज्य में दूसरे विश्व युद्ध के लिए हलवारा में रॉयल एयरफोर्स स्टेशन बनाया गया था जिसे बाद में बंद कर दिया गया। हलवारा की भाैगोलिक स्थिति और इसके सामरिक महत्व को देखते हुए आजादी के बाद भारत सरकार ने 16 मार्च 1950 में एयरफोर्स स्टेशन हलवारा को पुनर्विकसित किया। 

1962, 1965 और 1971 की जंग के अलावा कारगिल युद्ध से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक दुश्मन को नाकों चने चबवाने में हलवारा की हवाई पट्टी से उड़े लड़ाकू विमानों और जांबाज पायलट्स ने अहम योगदान दिया। दुनिया के श्रेष्ठ लड़ाकू विमानों के बेस रहे हलवारा में अब सुखोई-30 एम के आई लड़ाकू विमान तैनात हैं जो दिन रात किसी भी मौसम में दुश्मन के ठिकानों पर स्टीक निशाना लगाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें