फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़: दोस्त को बाइक से छोड़ने जा रहे तीन मजदूर ट्रक से टकराए, एक की मौत

Sat, 08 Feb 2020 09:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ के सरहिंद साइड नेशनल हाईवे स्थित गांव अजनाली के पास शनिवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन प्रवासी मजदूरों की मोटरसाइकिल को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चला रहा मजदूर डिवाइडर के लोहे से जा टकराया और उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल मंडी गोबिंगढ़ में दाखिल कराया गया, वहीं उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान बबलू कुमार पुत्र राम राय निवासी बिहार के गांव बतानी, जिला छपरा और स्थानीय निवासी दिलीप नगर, मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।

हादसे में राजन राय पुत्र बहादुर राय गांव मोहादीपुर जिला छपरा, बिहार घायल है, जिसके सिर पर गहरी चोट लगी है। राजन को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया है। हादसे में घायल हुए प्रमोद कुमार निवासी बिहार ने बताया कि बबलू कुमार और वह शनिवार को सुबह राजन को उसकी फैक्ट्री में छोड़ने जा रहे थे कि उनकी बाइक हादसा ग्रस्त हो गई। प्रमोद ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही बिहार से मंडी गोबिंदगढ़ में नौकरी की तलाश में आया था।
विज्ञापन


जैसे ही वह घर से निकले तो वह हादसे का शिकार हो गए। गोबिंदगढ़ थाना के एएसआई बलविंदर सिंह ने पटियाला अस्पताल में दाखिल राजन कुमार के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मुताबिक मृतक बबलू कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। जिसके परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें