फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: जीटी रोड पर ट्रक के पीछे टकराई गाड़ी, महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर की मौत; आरोपी फरार

Fri, 05 Dec 2025 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

सड़क सुरक्षा फोर्स के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि एक ट्रक के पीछे महिंद्रा पिकअप गाड़ी की टक्कर हुई थी।
विज्ञापन
खन्ना में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के जीटी रोड पर दहेड़ू पुल के ऊपर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में महिंद्रा पिकअप गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोल्डी निवासी जालंधर, के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा फोर्स के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि एक ट्रक के पीछे महिंद्रा पिकअप गाड़ी की टक्कर हुई थी। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि पहले मृतक की पहचान की गई और फिर उसके परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद सदर थाना की पुलिस टीम को बुलाकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।  

पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा टक्कर के बाद ट्रक के नीचे बुरी तरह घुस गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह घटना लापरवाही से हुई या किसी और वजह से। 
विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई और कहा कि सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम होने के कारण ड्राइवरों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पुलिस ने मृतक गोल्डी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें