फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: व्यापारी से 30 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाला एक काबू, एक फरार

Mon, 20 Feb 2023 03:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों पर किया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। तलवंडी साबो में धर्मकांटा चलाने वाले एक व्यापारी से दो युवकों ने फोन कर 30 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मामले में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर रंगदारी मांगने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली है, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि रंगदारी मांगने वाले दोनों युवक किसी गैंग से तो नहीं जुड़े लेकिन नशेड़ी हैं।
पुलिस को शिकायत देकर तलवंडी साबो के रहने वाले विकास सूद ने बताया कि वह तलवंडी साबो एरिया में धर्मकांटा चलाते हैं। बीती 19 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले युवकों ने अपना नाम राजदीप सिंह व जतिंदर माही निवासी तलवंडी साबो बताया और उसे धमकी दी कि वह उन्हें 30 हजार रुपये की रंगदारी दे, नहीं तो वह उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर देंगे। पीड़ित व्यापारी ने इस फोन के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर मामले की पड़ताल करते हुए फोन काल को ट्रेस किया और आरोपी राजदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दूसरे साथी जतिंदर माही अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि फोन काल करने वाले किसी बड़े गैंग से नहीं जुड़े हुए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक नशेड़ी हैं और नशा करने के लिए पैसे का प्रबंध करने के लिए उन्होंने फोन कर रंगदारी मांगी थी, लेकिन पुलिस फिर भी मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें