फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पूर्व विधायक से मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, तीन नामजद

Sat, 25 Feb 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-
मानसा।
बुढलाडा के पूर्व विधायक मंगत राय बांसल से मारपीट करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने इनोवा गाड़ी के चालक कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन लोगों को नामजद किया गया है। कांग्रेस विधायक व नेता नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट कर पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले बिंदर सिंह, मनवीर सिंह, हरजिंदर सिंह ढींडसा की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पूर्व विधायक नाक की हड्डी टूटने की आशंका के चलते सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने सिटी स्कैन और अन्य जांच के लिए उन्हें राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया है। पूर्व विधायक मंगत राय बांसल की सुरक्षा चुनाव में हार के बाद वापस ले ली गई थी। उन्होंने पुलिस को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें