मंडी गोबिंदगढ़। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री हरि कथा समिति की तरफ से समिति के मुख्य सरपरस्त प्रकाश चंद गर्ग, चेयरमैन डॉ. मनमोहन कौशल, अध्यक्ष शरण दास मित्तल की अगुवाई में श्री राम मंदिर में भव्य श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिस में इस समारोह के मुख्य अतिथि सुरिंदर मित्तल ने ज्योति प्रचंड की। राधा अष्टमी मंडल के आशु सतीजा एंड पार्टी ने राम नाम संकीर्तन में श्रीराम मंदिर में माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम नाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में सहयोग परमिंदर जिंदल परिवार की तरफ से किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक प्रकाश चंद गर्ग, चेयरमेन डॉ. मनमोहन कौशल, अध्यक्ष शरण दास मित्तल, महा सचिव सुरेश गुप्ता, सचिव संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष सज्जन गोयल, प्रभातफेरी चेयरमेन दविंदर पराशर, राकेश गुप्ता, मोती लाल सेतिया, अंकुश कंसल, गोपाल कृष्ण बांसल, राजन कक्कड़, भूषण वर्मा, प्रेमी पंडित, सुनील मित्तल, बलविंदर शर्मा, जगमोहन शर्मा,राकेश जिंदल, सुमित गुप्ता,पंकज जैन, बटेश्वर यादव, शिवम शर्मा, सतीश शर्मा, उषा बिंदावल, सीमा धीर, सुकेश अग्रवाल, अनुराधा गोयल, मोनिका गर्ग, अमीता बांसल, रेणु गुप्ता, निर्मल गुप्ता, आशा गुप्ता, प्रतिभा बसल, तोषी धीमान, तारा रानी, इंदु सिंघी, रेनू बंसल, कृष्णा ढींगरा, सविता दुआ, अनीता अग्रवाल, रीता गोयल मंजू पाठक, निर्मला गुप्ता,मोनिका बंसल, प्रतिभा आदि उपस्थित रहे।
-
फोटो कैप्शन: अयोध्या में बने श्रीराम लल्ला जी के विशाल मंदिर की खुशी में श्री राम नाम संकीर्तन में हिस्सा लेते हुए राम भक्त व संकीर्तन करती हुई मंडली।