फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ट्रेन के नीचे आने से वृद्ध की गर्दन धड़ से हुई अलग

Wed, 22 May 2024 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री कीरतपुर साहिब। धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वृद्ध की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के पास फाटक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति रेल ट्रैक पर बैठा हुआ था, जबकि दौलतपुर से अंबाला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 06998 लगातार हॉर्न बजाती रही, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ट्रैक से नहीं हटा। इस हादसे में बुजुर्ग की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जीआरपी जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर दलजीत सिंह ने सूचना दी थी कि उक्त गाड़ी के नीचे आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन




कैप्शन: रेलवे ट्रैक पर पड़ा वृद्ध व्यक्ति का शव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें