फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रिश्वत मामले में पकड़े अधिकारी दो दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा(लुधियाना)। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए मुल्लांपुर दाखा स्थित एफसीआई के क्षेत्र प्रबंधक प्रेम कुमार और टेक्निकल सहायक राज किरन वर्मा को वीरवार मोहाली सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं सीबीआई ने एफसीआई दफ्तर के पूरे रिकार्ड को जब्त कर उसे सील कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीआई ने बुधवार को दोपहर बाद एफसीआई के गोदाम में छापा मारा था। यहां पर एरिया मैनेजर प्रेम कुमार और टेक्निकल सहायक राज किरन वर्मा को रिश्वत के मामले में काबू किया था। सीबीआई वीरवार को सुबह तक इस दफ्तर में जांच करती रही। टीम की अगुवाई सुनील कुमार कर रहे थे। सीबीआई टीम दोनों आरोपियों और पूरे रिकॉर्ड को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि एरिया मैनेजर बाबू लाल यादव और एक अन्य टेक्निकल सहायक संजीव कुमार को जांच में शामिल किया गया है। वहीं छापे के दौरान फरार एजीएम शिव कुमार और तीन अन्य अधिकारियों की तलाश की जा रही है।
पूछताछ में प्रेम कुमार ने बताया कि हर गाड़ी से 3500 रुपये बतौर रिश्वत लिए जाते थे। एफसीआई के गोदाम में लगभग 8 हजार ट्रक अनाज के लगाए जाते हैं। ऐसे में रिश्वत की यह रकम करोड़ों में बनेगी। आरोपियों की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट को भी खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कई अन्य लोग भी इसमें पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें