लुधियाना। चीनी डोर बेचने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को थाना सलेम टाबरी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चीनी डोर के 75 गट्टू बरामद किए। डिवीजन दो की पुलिस ने दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से चीनी डोर के 18 गट्टू बरामद किए। वहीं थाना डिवीजन चार की पुलिस ने तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 53 गट्टू बरामद किए हैं। थाना जमालपुर की पुलिस ने दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 40 गट्टू बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान दबोचा। सभी से पूछताछ की जा रही है।