फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: निहंग सिंहों के दो गुटों में विवाद, गुरुद्वारा साहिब में चली किरपान; एक निहंग की मौत

Tue, 28 Jul 2026 09:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

मीरी पीरी दिवस के दौरान निहंग सिंहों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस घटना में एक निहंग की मौत हो गई। 
विज्ञापन
निहंग सिंह की हत्या - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेहलों थाना क्षेत्र के गांव पद्दी स्थित गुरुद्वारा साहिब में मीरी पीरी दिवस के दौरान निहंग सिंहों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक निहंग पर किरपान से जानलेवा हमला कर दिया गया। गर्दन पर गहरा वार लगने से घायल निहंग सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद बड़ी संख्या में निहंग सिंह गुरुद्वारा परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान सोनू कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लंगर हॉल की ओर बढ़ रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन विवाद बढ़ गया। 

आरोप है कि फतेहाबाद निवासी सोहन सिंह ने किरपान निकालकर सोनू की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौजूद लोगों ने तुरंत उसे दोराहा के सिद्धू अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डेहलों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोहन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें