फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट में नवजात बच्ची का शव मिला

Sun, 05 Jan 2014 08:01 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरवाला रोड पर रविवार की सुबह खाली प्लाट से नवजात बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन


शव के गर्दन के हिस्से को कुत्तों ने नष्ट कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। अभी तक बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


जानकारी के अनुसार रविवार को नूरवाला रोड पर एक खाली प्लाट में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी बीच बच्चों की गेंद दूर चली गई। जब बच्चा गेंद उठाने गया तो उसने बच्ची का शव देखा और शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें