नंगल। नंगल पुलिस कोरोना पीड़ित जरूरतमंद परिवारों को तीनों पहर डिब्बा बंद खान मुहैया करवाएगी। नंगल पुलिस के प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पंजाब पुलिस को आदेश जारी हुए हैं कि कोरोना से पीड़ित जरूरतमंद परिवारों की पंजाब पुलिस अपने स्तर पर भी मदद करे।
इसके बाद डीजीपी पंजाब के दिशा निर्देशों पर जिला पुलिस प्रमुख डॉ. अखिल चौधरी के नेतृत्व में दो हेल्पलाइन नंबरों 181 और 182 जारी किए गए। इन पर कोई भी कोरोना पीड़ित व उसके परिजन फोन कर मदद मांग सकते हैं। उनकी टीम उनके घर तक खाना पहुंचाएगी। संवाद