फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नायब सिंह सैनी श्री हजूर साहिब में होने वाले समारोह में करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। 24 और 25 जनवरी को तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में हिंद दी चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी का भव्य समारोह मनाया जा रहा है। यह आयोजन दमदमी टकसाल मुखी हरनाम सिंह खालसा और श्री हजूर साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब संत ज्ञानी कुलवंत सिंह की अगुआई में किया जा रहा है। समारोह में देश-विदेश से प्रमुख धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सहयोग से हरियाणा से सिख समुदाय का शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। शिष्टमंडल ने समारोह में भाग लेने का आमंत्रण पत्र भेंट किया। सीएम सैनी ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए आमंत्रण स्वीकार किया और 25 जनवरी को तख्त श्री हजूर साहिब में शताब्दी समारोह में शामिल होने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि वे धर्म और सच्चाई के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले नौवें गुरु के शहीदी समारोह में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का स्मरण करते कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह आयोजन सिख धर्म की विरासत और साहसिक परंपरा को जीवित रखने का अहम अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें