फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दबा खजाना निकालने का झांसा दे नौसरबाज महिला ने 13 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मिली पटियाला निवासी एक नौसरबाज महिला ने लुधियाना की दो महिलाओं से घर में दबा खजाना निकालने का झांसा देकर 13 लाख रुपये और नौ तोले सोना ठग लिया। थाना सदर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी महिला खन्ना सहित पंजाब के कई जिलों में इसी तर्ज पर ठगी कर चुकी है। उसपर पहले से सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

गांव ललतों खुर्द निवासी भूपिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी सहेली रमनदीप कौर के साथ एक धार्मिक स्थल पर गई थी। वहां पटियाला की प्रोफेसर कालोनी निवासी अमनदीप शर्मा ने चौकी लगा रखी थी। वहां उनकी अमनदीप से पहचान हो गई। रोजाना फोन पर बातें होने लगी। अमनदीप शर्मा अपने परिवार सहित उनके घर आने जाने लगी थी। सितंबर में जब वह उनके घर आई तो उसने बताया कि उसे अपनी दिव्य दृष्टि से पता चला है कि उनके घर में सोने से भरी 11 गागर दबी हुई हैं। वह उनके झांसे में आ गई। उसने सोना निकालने का उपाय पूछा तो नौसरबाज महिला ने यज्ञ व दान करने की बात कही।
वह उनसे विभिन्न अनुष्ठान करने के नाम पर दस लाख रुपये ले गई। उन्होंने अपना प्लॉट बेचकर यह पैसा उसे दिया था। इसके अलावा छह तोले सोना भी ले गई। जब वह सोना निकालने की बात कहते वह टाल जाती। अब उसे पता चला है कि उक्त नौसरबाज महिला ने उसकी दोस्त रमनदीप कौर को भी इसी तरह अपने झांसे में लिया। उससे भी तीन लाख रुपये और दो तोले सोने के गहने ले गई है। अब उनका फोन तक नहीं उठा रही है। एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमनदीप शर्मा, उसके पति जसपाल शर्मा, बेटे नीरज शर्मा, संजू शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पटियाला की प्रोफेसर कालोनी में रहते हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त महिला पर धोखाधड़ी के सात मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें