फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर चला निगम का हथौड़ा

Sat, 01 Feb 2014 12:02 AM IST
लुधियाना, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर से अवैध निर्माण हटाया। इस बीच टीम में शामिल कर्मियों ने पंद्रह अवैध कब्जों को ढहा दिया। टीम में चार सौ से अधिक पुलिस मुलाजिमों, अधिकारियों के अलावा सौ से अधिक निगम स्टॉफ शामिल रहा।
विज्ञापन


निगम की टीम पुलिस के साथ सुबह बहादुरके रोड पर एकत्र हुई। तीन जेसीबी मशीन एवं भारी फोर्स के साथ दस्ते ने सबसे पहले भारती कालोनी का रुख किया। भारती कालोनी में बिना मंजूरी के बन रहे छह भवनों को गिराया गया। इसके बाद दर्शी इलाके में बने नायाजय खोखे गिराए गए।

टीम ने जवद्दी इलाके में नाजायज तरीके से बन रही चार दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। भारी पुलिस के साथ निगम की टीम ने धक्का कालोनी में सड़क पर नाजायज कब्जा कर बनाए गए एक धार्मिक स्थान को भी हटा दिया। निगम अधिकारी कमलजीत कौर ने कहा कि शुक्रवार को योजना के अनुसार तमाम अवैध कब्जे गिरा दिए गए हैं। अब आगे फिर रणनीति बना कर कब्जे गिराए जाएंगे।
विज्ञापन


काबिलेगौर है शहर के कई इलाकों में अवैध कब्जे किए गए हैं। इन्हें गिराने के लिए कई बार निगम की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन अब निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ इस अभियान में नए सिरे से जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें