फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप मालिक की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा के थाना धर्मकोट के गांव भिंडर कलां में वर्कशाप मालिक के कत्ल की गुत्थी सीआईए स्टाफ पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी मुलजिमों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि हत्या प्रेम संबंधों के कारण हुई है। हत्या के लिए सुपारी दी गई है।

 जिला पुलिस प्रमुख कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरजिन्दर सिंह (42) पुत्र सरमुख सिंह गांव इन्दगढ़ की 23 नवंबर को हत्या कर शव गांव के नजदीक नहर में फेंक दिया था।

मृतक गांव भिंडरकलें में वर्कशाप का काम करता था। पुलिस को शक था कि हत्या का कारण प्रेम संबंध हैं। इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह को सौंपी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी मुलजिमों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


 पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि बलजीत के इसी गांव के गोरी उर्फ हरदेव सिंह और दूसरे मुलजिम के साथ प्रेम संबंध थे।

घटना के दिन मृतक की पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियों दे दीं और आधी रात को उसके प्रेमियों ने उसका गला घोटकर हत्या करने के बाद उसकी शव नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें