फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की जगह गोदाम की निगरानी करने पहुंचे युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगढ़-नाभा मुख्य मार्ग पर स्थित गांव आलोअर्ख में शनिवार को देर रात लगभग ढाई बजे गेहूं के पनग्रेन के गोदाम में घुसकर भाई की जगह ड्यूटी देने पहुंचे युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक गुरविंदर सिंह (22) के चचेरे भाई अतरसिंह निवासी बखतड़ी ने बताया कि वह रात के समय बतौर चौकीदार गोदाम की निगरानी कर रहे थे। तभी 10-15 व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके हाथ पांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया, जबकि उसके चचेरे भाई गुरविंदर को बाहर पीटते रहे। किसी तरह जब वह हाथ-पांव खोलकर बाहर आया तो हमलावर जा चुके थे और गुरविंदर सिंह जख्मी हालत में पड़ा था। वह नजदीकी टोल प्लाजा माझी में पहुंचकर एंबुलेंस लेकर आया और गुरविंदर सिंह को सिविल अस्पताल भवानीगढ़ में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने गुरविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पनग्रेन के मैनेजर माणकप्रीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को मामले के बारे में सूचित कर दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी (डी) संगरूर हरप्रीत सिंह और डीएसपी भवानीगढ़ गोबिंदर सिंह ने बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह अपने भाई की जगह पर रात को ड्यूटी करने आया था। बाहर से आए बदमाशों के हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें