फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में पंजाबी युवक का मर्डर: चार महीने पहले स्टडी वीजा पर गया था गुरअसीस, साथी ने घोंप दिया चाकू

Thu, 05 Dec 2024 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

कनाडा में पंजाब के लुधियाना निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक चार महीने पहले ही कनाडा गया था। उसकी हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने की है।
विज्ञापन
कनाडा में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में पंजाब के युवक की हत्या हुई है। हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने की है। मृतक गुरअसीस सिंह लुधियाना का रहने वाला था और वह चार महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा में पढ़ाई करने गया था। कनाडा गए गुरअसीस सिंह की ओंटारियो के सरनिया शहर में क्वीन स्ट्रीट में उसके किराये के घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


उसकी हत्या घर में ही किराये पर रहने वाले युवक ने की है। मृतक 22 वर्षीय गुरअसीस सिंह ने लुधियाना के बद्दोवाल में पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह कनाडा के लैम्बटन कॉलेज से व्यवसाय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था।

कनाडा में सरनिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय क्रॉसली हंटर के रूप में हुई है, जो सरनिया में 194 क्वीन स्ट्रीट में गुरअसीस सिंह के साथ एक ही कमरे में रहता था। किराये के घर पर रसोई में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी क्रॉसली ने गुरअसीस पर चाकू से कई वार कर दिए। वारदात से कुछ घंटे पहले मृतक ने अपने पिता से बात की थी और वह बहुत खुश था। लैंपटन कॉलेज की तरफ से गुरअसीस की हत्या पर गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें