फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ड्यूटी पर तैनात नगर निगम इंस्पेक्टर से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। हालात इस कदर गंभीर हो गए हैं कि अब ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को भी लुटेरे निशाना बनाने लगे हैं। बीती रात नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर अंकुश कुमार पर दो अज्ञात लुटेरों ने हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना शहर के घनी आबादी वाले इलाके में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित इंस्पेक्टर अंकुश कुमार ने बताया कि वह पंचायत चुनाव के मद्देनज़र वोटिंग ड्यूटी के लिए रात करीब 10 बजे स्कूटर पर अपने घर से एसडी कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारने की धमकी देकर उनका पर्स छीन लिया। लुटेरों ने उनका मोबाइल और अन्य सामान भी छीनने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह अंकुश कुमार अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी से बातचीत की और शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था व पीसीआर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें