फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बांटा राशन तो कहीं बंटी शराब: लुधियाना निगम चुनाव में उड़ी नियमों की धज्जियां, एक-दूसरे पर आरोप

Fri, 20 Dec 2024 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को (21 दिसंबर) को मतदान होगा हैं। मतगणना भी इसी दिन होगी। 19 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम गया है। 
विज्ञापन
कार में मिली शराब। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की सबसे बड़ी नगर निगम लुधियाना में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद विभिन्न पार्टियों की तरफ से चुनाव आयोग के नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गई। कहीं कोई राशन बांटते हुए पकड़ा गया तो कोई शराब के साथ काबू किया गया। सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने और जिला प्रशासन की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है। वार्ड नंबर 75 में भाजपा प्रत्याशी पर शराब बांटने के आरोप लगे हैं। वहीं वार्ड नंबर 65 में आप कार्यकर्ताओं पर राशन बांटने का आरोप है। वहीं वार्ड नंबर 26 में कांग्रेसियों ने आप कार्यकर्ताओं पर शराब बांटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को (21 दिसंबर) को पंजाब में नगर निगम चुनाव हैं। इसी दिन मतदान और मतगणना भी होगी। 19 दिसंबर को चुनाव प्रचार थम गया है। वहीं अब शनिवार को मतदान होगा। 

वार्ड नंबर-38 में आप विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने भाजपा समर्थक की कार को पकड़ा, जिसमें शराब मिली। इसकी जानकारी विधायक ने पुलिस को दी है। ये सभी घटनाएं चुनाव प्रचार थमने के बाद हुई हैं। विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने भाजपा समर्थक की कार को जीएनई कॉलेज के पास घेर लिया। विधायक छीना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाजपा उम्मीदवार वार्ड-38 के भाजपा प्रत्याशी गुरनाम सिंह लोहारा का पोस्टर लगाई हुई एक कार इलाके में शराब बांट रही है। सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित कर दिया था। जब उस कार का पीछा किया गया तो चालक ने तुरंत जीएनई कॉलेज में गाड़ी घुसा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मौके पर मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज को बुलाया। गाड़ी की चेकिंग करवाई तो एक पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


वहीं, वार्ड-26 में आप की झंडी लगी कार के समीप एक मिनी टेंपो मिला है। टेंपो में शराब की पेटियां मिलीं हैं। इसे लेकर वहां मौजूद युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोग वहां पहुंचे, जिन्होंने वीडियो बनाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की। इसके बाद वीडियो बनाने वाले युवक वहां से निकल गए। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका आरोप था कि राज्य की आप सरकार वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांट रही है। 

वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव भट्टी ने आप उम्मीदवार डॉ. दीपक बंसल के समर्थकों को वोटरों को राशन बांटते रंगेहाथ पकड़ा। गौरव भट्टी ने आरोप लगाया कि वार्ड में वोटरों को राशन के साथ-साथ पैसे भी बांटे जा रहे थे, जिसकी उन्होंने वीडियो भी बनाई है।

गौरव भट्टी ने कहा कि एक डिजायर कार में राशन लदा हुआ था। इसके साथ साथ गाड़ी पर आप का झंडा भी लगा था। कार का नंबर भी नोट किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राशन आप उम्मीदवार डॉ. दीपक बंसल की तरफ से बांटा जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राशन कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें