फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर में सीवरेज जाम से लोग परेशान

Sat, 06 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर गली नंबर 2 में सीवरेज जाम के चलते गंदा पानी खड़ा रहने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को विभाग की कार्यप्रणाली के  खिलाफ रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


लोगों ने सीवरेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते समस्या से निजात की मांग की। मोहल्लावासी सुखदेव सिंह, अशोक कुमार, किशोर चंद, मेहर चंद, बिल्लू, राजू, लखन और मनजीत कौर ने बताया कि बीते कई दिनों से मोहल्ले में सीवरेज का गंदा पानी खड़ा है।
विज्ञापन


इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई दफा कहने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया।

उधर, विभाग के जेई बलजीत सिंह भट्टी ने कहा कि सीवरेज की मेन लाइन बंद होने से यह समस्या पैदा हुई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शीघ्र ही सीवरेज चालू कर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें